फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza-Sahil Sangha: लंबे समय तक डेट करने के बाद दीया-साहिल ने रचाई थी शादी, 11 साल बाद ही अलग हुईं राहें

Tue, 18 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा पति वैभव रेखी के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। यह दीया की दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने साहिल सांघा के साथ विवाह किया था। आज हम आपको साहिल सांघा और दीया मिर्जा के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसी एक छोटी से मुलाकात के बाद प्यार, फिर शादी और बाद में बात तलाक तक आ पहुंची। आइए जानते हैं....
Ranveer Singh: मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, लोगों ने इस वजह से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

2 of 4
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल और दीया की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। शादी से पहले  दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात साल 2009 में हुई थी। बताया जाता है कि दीया एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने गई थीं जहां दोनों पहली बार मिले। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी और मामला प्यार तक आ पहुंचा। लगभग पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद साहिल ने एक दिन दीया को प्रपोज कर दिया। एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 4
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा है लेकिन कुछ साल गुजरने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं। पांच साल बाद दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं रहे जिसकी वजह से दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया। तलाक लेने की जानकारी दीया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को भी दी थी। उन्होंने बताया था कि 11 साल के रिश्ते बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है।
Pan Masala Ads: कार्तिक से पहले इन सितारों को मिले पान मसाले के विज्ञापन, जानें किसने ठुकराया किसने अपनाया ऑफर
विज्ञापन

4 of 4
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि आगे भी दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे। बता दें कि उस समय कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों के तलाक के पीछे की वजह कनिका ढिल्लन थीं। दरअसल, कनिका का भी तलाक उसी समय हुआ था जिसके बाद उनका नाम साहिल के साथ जोड़ा गया था। हालांकि दीया ने इन सब बातों को खारिज कर दिया था।
Bigg Boss 16: बिग बॉस का नाम खराब करने पर कैप्टैंसी से बर्खास्त हुए गौतम विग,अब इस सदस्य को मिली घर की कमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें