फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: पति और बेटे के साथ जंगल सफारी का आनंद लेती दिखीं दीया मिर्जा, तस्वीर साझा कर दिखाई झलक

Wed, 27 Dec 2023 06:28 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री दीया मिर्जा अपने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ जंगल के बीचों-बीच छुट्टियां मनाने पहुंचीं हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री होने के साथ साथ वह प्रकृति के भी काफी करीब हैं और अक्सर पर्यावरण के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री अपने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ जंगल के बीचों-बीच छुट्टियां मनाने पहुंचीं हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : social media
दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपने परिवार के साथ गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर रही हैं। एक तस्वीर में दीया अपने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान दीया ट्रैवलर लग रही हैं और कैमरे को एक प्रोफेशनल की तरह संभालते हुए दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा बनीं तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट ने रिपोर्ट पर निकाली भड़ास

विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : social media
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'शायद मैं अपने सिम्बा के आने का इंतजार कर रही थी, ताकि मैं गिर नेशनल पार्क का जादू देख सकूं। मैं जंगलों में बिताए गए हर पल से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हूं। मैं अपनी यात्रा के बारे में जल्द ही बहुत कुछ साझा करूंगी।'

4 of 5
अव्यान - फोटो : social media
इसके अलावा अभिनेत्री ने शेर के परिवार की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें दो शावक खुशी से अपनी मां के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे की भी तस्वीर साझा की, जिसमें वह जंगलों की तरफ देख रहा है। उनकी तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत जानवरों की आपने बहुत अच्छी तस्वीरें खींची', वहीं, दूसरे ने लिखा, 'आपका बेटा कितना प्यारा है मैडम।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dunki New Song Out: डंकी का नया गाना 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' हुआ रिलीज, तापसी का इंतजार करते दिए शाहरुख खान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : social media
दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ फिल्म 'धक धक' में नजर आई थीं। इसके अलावा दीया अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भीड़' का भी हिस्सा थीं। वे ओटीटी शो 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें