फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Gadhvi: शोक में डूबे 'धूम' टीम के सदस्यों ने संजय गढ़वी को किया याद, प्रीतम से ऋतिक तक ने लिखा भावुक नोट

Sun, 19 Nov 2023 07:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन, संजय गढ़वी, प्रीतम - फोटो : सोशल मीडिया
'धूम' फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे सुबह लोखंडवाला बैक रोड में जब सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा। इस दौरान आनन-फानन संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया। संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार 20 नवंबर को सुबह 10:30 ओशिवारा क्रिमेटोरियम में किया जाएगा। मशहूर निर्देशक के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 'धूम' टीम के लोगों ने निर्देशक की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 6
डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रीतम
प्रीतम ने संजय गढ़वी के निधन पर भावुक नोट लिखा। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'संजय को लेकर आई इस खबर को मैं समझ ही नहीं पा पहा हूं। हर तरफ सन्नाटा सा छा गया है। लेकिन, शो को तो जारी रहना ही होगा। मैंने आज अपना पथप्रर्दशक खो दिया है, वह शख्स जिसने मुझे खोजा और मुझ पर विश्वास किया।'
विज्ञापन

3 of 6
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स
वहीं यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर निर्देशक की मौत पर शोक व्यक्त किया। यशराज फिल्म्स ने एक्स पर लिखा, 'स्क्रीन पर उन्होंने जो जादू रचाया उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उसकी आत्मा को शांति मिलें।'
KWK 8: करण के शो में 11 साल बाद एक साथ नजर आएंगे वरुण-सिद्धार्थ, कॉफी विद करण 8 के प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह

4 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
निर्देशक की मौत के बाद से ऋतिक रोशन भी गम में डूबे हुए हैं। ऋतिक ने भावुक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र संजय गढ़वी के निधन से बहुत दुखी हूं। हमारे द्वारा साझा किए गए क्षणों के लिए हमेशा आभारी हूं। उन्होंने मेरे अंदर के आर्यन को बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बिना यह नहीं हो सकता था। मेरे दोस्त, आपको शांति मिले। आपको याद किया जाएगा।'
World Cup 2023 Final: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा
विज्ञापन

5 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
वहीं जॉन अब्राहम ने भी निर्देशक के निधन पर गहरा दुख जताया। एक्स पर लिखा, 'मेरे दिल के सबसे करीब फिल्म 'धूम' में आपके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहा हूं। फरिश्ते हमेशा आपके साथ चलें। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा को लेकर घरवालों ने मुनव्वर को 'भाभी' बोलकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस बोलीं- मैं उसके प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन
वहीं, अभिषेक बच्चन ने निर्देशक को याद करते हुए एक्स पर लिखा, 'मैंने संजय की यह तस्वीर तब ली थी, जब हम दक्षिण अफ्रीका में 'धूम 2' के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे। हमने एक साथ 2 फिल्में बनाईं- धूम और धूम 2। संजू, जब मैंने पिछले हफ्ते आपसे बात की थी और हम अपनी शूटिंग और यादों को याद कर रहे थे तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह की पोस्ट लिखनी पड़ेगी। मैं विश्वास से परे हैरान हूं। तुम्हें मुझ पर विश्वास था, तब भी जब मुझे विश्वास नहीं था। आपने मुझे मेरी पहली हिट दी। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता या यह व्यक्त नहीं कर पाऊंगा कि इसका मेरे लिए क्या मतलब था। मैं आपकी दोस्ती को हमेशा संजो कर रखूंगा। शांति से आराम करो मेरे भाई।'
Emmy Awards: एमी अवार्ड्स में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं ये एक्टर्स, शानदार एक्टिंग से जीता है फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें