आमिर खान
- फोटो : धूम 3
विक्टर ये समझाने की कोशिश भी करते हैं कि ‘धूम’ सीरीज की अब तक आ चुकी तीनों फिल्मों मे अपना एक अलग दर्शक वर्ग तैयार किया है। धूम के किरदारों का अपना एक यूनीवर्स है। वैसे तो यशराज फिल्म इन दिनों अपने जासूसों का एक अलग यूनीवर्स तैयार कर रहा है जिसमें पठान, टाइगर, कबीर सब एक साथ दिखेंगे और आपस में एक दूसरे से संपर्क साधते भी नजर आ सकते हैं। लेकिन सिनेमा बनाने का विक्टर का अपना अलग पैमाना है। वह कहते हैं, “आपका लेखन मजेदार होना चाहिए। मैंने जो कुछ भी लिखा, वह चाहे हिट हुआ हो या पिट गया हो, मजेदार सफर रहा है। वजह यही है कि आपको कुछ नया या अलग लिखने की कोशिश करनी होगी। ‘धूम’ के तिलिस्म के पीछे की यही असली कहानी है। सच पूछें तो पहली ‘धूम’ से पहले ऐसा ड्रामा पर्दे पर तो कोई लेकर नहीं आना चाहता था।’