फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल खान का जन्मदिन और कृति सेनन ने दी कोरोना को मात, पांच खबरें

Sun, 20 Dec 2020 12:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोहेल खान और कृति सेनन - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान जिसतना लाइम लाइट में रहते हैं। उतनी ही सुर्खियों में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। सलमान खान के दो भाई और हैं अरबाज खान और सोहेल खान। ये तीनों ही भाई इंडस्ट्री में लुक्स के मामले में सभी हीरो को कड़ी टक्कर देते हैं। लेकिन आज बात करेंगे सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के बारे में। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। इस साल सोहेल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

पहली ही फिल्म के बाद भागकर शादी कर ली थी सोहेल खान ने, ऐसा है पत्नी सीमा संग रिश्ता

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
अभिनेत्री कंगना रणौत और लेखक जावेद अख्तर के बीच बयानबाजी से पैदा हुए तनाव को ध्यान में रखते हुए मुंबई की एक अदालत ने इस मामले की जांच करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया है। अदालत ने निर्देश देते हुए पुलिस से कहा है कि मामले की गहराई से जांच करें और इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर 16 जनवरी तक अदालत में पेश करें। कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने अदालत में मुकदमा दायर करते हुए बताया था कि कंगना के कुछ बयानों ने उनकी छवि को धूमिल किया है।

जावेद-कंगना विवाद में मुंबई पुलिस की एंट्री, जांच पूरी कर अदालत में इस तारीख को जमा करनी होगी रिपोर्ट


 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
बॉलीवुड में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही ड्रग्स के लेन- देन और सेवन की पोल खुली है। जिसके बाद से NCB लगातार इस मामले को लेकर कई सेलिब्रिटीज के ऊपर शिकंजा कस चुकी है। अब बारी है बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर की। गुरुवार को NCB ने करण जौहर को समन भेजकर उनके घर में हुई साल 2019 की पार्टी के बारे में जानकारी हासिल करना चाही। जिसके बाद करण ने एनसीबी को उस पार्टी से जुड़ी कुछ चीजें भेजी हैं लेकिन इन चीजों में वो वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ था।

करण जौहर के पास नहीं है 2019 में हुई पार्टी का वीडियो, NCB से बोले- 'डिवाइस खो गया है'

 

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
फिल्म एक्ट्रेस और शिवसेना नेता उर्मिता मातोंडकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें ट्रोल करने वालों पर भड़ास निकाली है। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी के बाद उर्मिला के धर्म पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी विकिपिडिया पर भी जानकारी से छेड़छाड़ की गई है जिसमें ये दावा किया गया कि उर्मिला ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम धर्म अपना लिया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि मोहसिन से शादी के बाद उर्मिला ने अपना नाम मरियम अख्तर मीर रख लिया है। अब इन सारी बातों पर उर्मिला ने खुलकर जवाब दिया है।

ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कहा- मेरे पति को पाकिस्तानी और आतंकवादी कहा गया..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में कई सितारे इस संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि अच्छी बात ये है कि सभी सितारों ने इस वायरस को मात भी दे दी है। हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने भी कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस का भी धन्यवाद किया है।

कृति सेनन ने दी कोरोना को मात, फैंस को दुआएं देने के लिए कहा 'धन्यवाद'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें