फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmesh Darshan: महिलाओं को बालों से पकड़कर खींचते थे राज कपूर! करिश्मा ने धर्मेश दर्शन के आगे किया था खुलासा

Tue, 24 Oct 2023 05:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर, राज कपूर, धर्मेश दर्शन - फोटो : social media
बॉलीवुड को 'धड़कन', 'बेवफा', 'लुटेरे' जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्में देने वाले निर्देशक धर्मेश दर्शन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धर्मेश दर्शन की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का नाम भी शामिल है। आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सभी को खूब पसंद आए थे। लेकिन आज हम बात फिल्म की नहीं बल्कि हाल ही में धर्मेश दर्शन द्वारा किए गए एक खुलासे कि करेंगे, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल, धर्मेश ने दावा किया है कि करिश्मा कपूर ने अपने दादा राज कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई थी। चलिए जानते हैं... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेश दर्शन - फोटो : Facebook:@CinematicDharmeshDarshan
1996 में सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का निर्देशन करने वाले निर्देशक धर्मेश दर्शन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा न केवल उन्होंने बल्कि कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर और दिवंगत अभिनेता राज कपूर को भी लाइमलाइट में ले आया है। दरअसल, धर्मेश दर्शन ने हाल ही में लहरें को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया है कि करिश्मा कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने दादा राज कपूर को लेकर कुछ बताया था। करिश्मा ने बताया था कि उन्होंने राज कपूर को महिलाओं को उनके बालों से पकड़ते हुए और अभद्रता करते हुए देखा है।  
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर - फोटो : social media
हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत में धर्मेश दर्शन ने बताया कि वह और आमिर दोनों 'राजा हिंदुस्तानी' में एक सीन की शूटिंग करने को लेकर संशय में थे। इस सीन में नशे में धुत्त आमिर को करिश्मा को उनके बालों से खींचते हुए उनके साथ हिंसक बर्ताव करना था। आमिर ने यहां तक सुझाव दिया था कि उन्हें करिश्मा को उनके बालों के बजाय उनका हाथ पकड़ते हुए खींचना चाहिए। लेकिन करिश्मा ने निर्देशक और आमिर को जोर देकर कहा था कि वे सीन को प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ाएं। धर्मेश दर्शन ने बताया कि अभिनेत्री उन्हें एक तरफ ले गई थीं और कहा था कि वह यह सीन करना चाहती हैं।
Leo: 'लियो' के प्रचार के दौरान घायल हुए निर्देशक लोकेश कनगराज, सभी कार्यक्रमों को रद्द कर लौटे तमिलनाडु

4 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेश दर्शन ने दावा किया कि करिश्मा  ने उन्हें बताया कि उन्होंने अपने दादाजी को कभी-कभी महिलाओं को बाल पकड़कर खींचते हुए देखा है। धर्मेश के मुताबिक करिश्मा ने कहा था, 'मैंने अपने दादाजी को असल जिंदगी में कभी-कभी ऐसा करते देखा है। उनकी फिल्मों को भूल जाइए।' जब करिश्मा ने मुझे यह बताया, तो मैं आमिर के पास गया और कहा, 'बस सीधे उसके बाल खींचो।' उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने फिल्म के सेट पर पहली बार आमिर और उनके बीच किसिंग सीन पर चर्चा की थी तो करिश्मा तुरंत इसमें शामिल हो गई थीं।
Salman Khan: 'ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है..' सलमान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर अंगद के लिए लिखा संदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मेश दर्शन की फिल्मों की बात करें तो निर्देशक ने 'राजा हिंदुस्तानी' के साथ ही 'धड़कन', 'मेला' और 'लुटेरे' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल फिल्म पर्दे से दूर हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, जिन पर उनके फैंस खूब प्यार बरसाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें