धर्मेंद्र बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग स्टार्स में से एक रहे हैं। 70 और 80 के दशक में धर्मेंद्र सिर्फ स्क्रीन पर ही अपना करिश्मा नहीं दिखा रहे थे बल्कि असल जिंदगी में भी उनका चार्म लोगों पर हावी हो रहा था, खासकर हीरोइनों पर। हेमा मालिनी के साथ उनका अफेयर तो खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन
2 of 9
हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र
उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे, बावजूद इसके हेमा मालिनी उनके प्यार में पड़ गईं। दोनों के इस अफेयर की आंच धर्मेंद्र की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ रही थी। धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर काफी परेशान हो गईं। कोई पराई औरत उनके पति पर डोरे डाल रही थी, भला वो कैसे बर्दाश्त करतीं ?
विज्ञापन
3 of 9
प्रकाश कौर
लेकिन जब धर्मेंद्र भी पीछे नहीं हटे और दोनों का रोमांस परवान चढ़ गया तो मजबूरन प्रकाश कौर को पीछे हटना पड़ा। धर्मेंद्र हेमा मालिनी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी अलग नहीं होना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े।
4 of 9
प्रकाश कौर
आज धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बारे में तो हर कोई जानता है उनकी लाइफ और अफेयर के खूब किस्से लिखे और पढ़े जा चुके हैं, लेकिन प्रकाश कौर कैसी जिंदगी जीती हैं, कैसे बिना लाइमलाइट में रहे अपने पति के साथ एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़ी रहीं, कोई नहीं जानता। आज हम आपको धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र
- फोटो : indianexpress
धर्मेंद्र से जब प्रकाश कौर की शादी हुई उस वक्त वो मात्र 19 साल की थीं। स्टारडम, ग्लैमर, चकाचौंध और फिल्मी नगरी जैसी चीजों से उनका कोई वास्ता नहीं था जबकि पति उस वक्त हिंदी फिल्मों का सुपरस्टार था। धर्मेंद्र की छवि एक ऐसे शख्स के तौर पर थी जो हर दूसरी हीरोइन पर अपनी जान छिड़कता था। दो दशकों तक प्रकाश कौर धर्मेंद्र की जिंदगी में गुमनाम सी ही रहीं। प्रकाश कौर को इस बात का मलाल तो था कि धर्मेंद्र अच्छे पति नहीं बन पाए, लेकिन एक सच्ची पतिव्रता बनने में खुद उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
6 of 9
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के हर रूप और रंग को प्रकाश कौर ने करीब से देखा था..कभी इस हीरोइन के पीछे तो कभी कोई और, कभी शराब में खुद को इतना डुबा लिया कि मरने वाले हालात हो गए, लेकिन प्रकाश कौर एक मजबूत स्तंभ बनकर धर्मेंद्र के पीछे खड़ी रहीं। लोग चाहें धर्मेंद्र को लेकर कुछ भी बोलते रहे हों, लेकिन प्रकाश कौर का विश्वास नहीं डगमगाया।
विज्ञापन
7 of 9
प्रकाश कौर
कह सकते हैं कि गुमनामी में और परदे के पीछे रहते हुए प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को संभाला। हर ब्रेकअप के बाद वो धर्मेंद्र के लिए ऐसा कंधा बनीं जिस पर वो सिर रखकर रो सकें, वो ढाल बनीं जो हर मुश्किल घड़ी और विवाद में धर्मेंद्र का बचाव करता।
8 of 9
प्रकाश कौर
जरा सोचो ऐसी औरत पर तब क्या बीती होगी जब उसे पता चला होगा कि उसका पति किसी और औरत के प्यार में पड़ गया है ? अब उसे उनके जैसी साधारण और सज्जन पत्नी नहीं बल्कि ग्लैमरस और सक्सेसफुल वाइफ चाहिए..लेकिन प्रकाश कौर एक कड़वा घूंट पीकर रह गईं। उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और धर्मेंद्र को वो आजादी जो वो चाहते थे।
भले ही प्रकाश कौर को धर्मेंद्र से वैसा प्यार और अपनापन नहीं मिल पाया जैसा वो चाहती थीं, भले ही उनके मुताबिक, धर्मेंद्र अच्छे पति नहीं बन पाए, लेकिन प्रकाश कौर को इस बात की तसल्ली है कि धर्मेंद्र एक अच्छे पिता हैं और अपने बच्चों के करियर को संवारने में लगे हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं - दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां - अजीता और विजेता देओल।