बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। अपने हर किरदार से अमिट छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र जिनता अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे ज्यादा अभिनेता की निजी जिंदगी ने लाइमलाइट बटोरी हैं। अभिनेता अपनी लव लाइफ ही नहीं नशे की आदत के चलते भी चर्चा में रहते थे। आज धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेता के नशे की आदत से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद ही सुनाया था।