सिनेमा जगत में किसी फिल्म को हिट बनाने के लिए अभिनेता और अभिनेत्री दोनों की ही जरूरत होती है। कुछ फिल्मों में अभिनेत्रियों को केवल अभिनेता की सहायक हीरोइन के रूप में ही रखा जाता है, बाकी पूरी फिल्म में केवल अभिनेता की ही अहम भूमिका होती है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में पुरुष प्रधान होती हैं। अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों के काम की तारीफ कम होती है। वहीं, बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा है। उन्होंने फीमेल सेंट्रिक फिल्में कर यह साबित किया है कि बिना अभिनेताओं के भी फिल्में हिट हो सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपने अदाकारी के दम पर फिल्में हिट करवाई हैं।