फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush Birthday: 'जोया' के प्यार में नस काटने वाले इस एक्टर को प्यार हुआ रजनीकांत की बेटी से, कम उम्र में ही कमाई है अपार संपत्ति

Tue, 28 Jul 2020 11:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धनुष बर्थडे - फोटो : ट्विटर
साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद धनुष (Dhanush Birthday) का आज जन्मदिन है। धनुष का जन्म 28 जुलाई 1983 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता का नाम कस्तूरी राजा है। धनुष ने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से एक्टिंग करियर शुरू किया। साल 2003 में आई धनुष की फिल्म 'तिरुदा तिरुदी' ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसी फिल्म के बाद से धनुष को साउथ सिनेमा में पहचान मिली। चलिए धनुष के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें....
विज्ञापन

2 of 5
धनुष - फोटो : ट्विटर
धनुष दक्षिण सिनेमा में तो पॉपुलर हैं ही उन्हें हिंदी सिनेमा के फैंस कुंदन के नाम से भी जानते हैं। जी हां वही 'रांझणा' का कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार- बार खुद को नुकसान पहुंचा लेता था। धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। साल 2011 में फिल्म 'आदुकलम' के लिए धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
धनुष और श्रुति हासन - फोटो : Social Media
धनुष कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो शेफ बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने की भी सोची थी। वो कहते हैं, मेरे पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर थे, जब भी कोई एक्टर घर आता था तो मैं खुद को कमरे में बंद कर लेता था। बाद में पिता और भाई के कहने पर मैंने फिल्मों में हाथ आजमाया।

4 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram
साधारण सा दिखने वाले धनुष पर्सनल लव लाइफ पर फ्रंटफुट पर खेले हैं। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter
धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। धनुष का स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है। धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। ये सब उन्होंने अपने दम पर हासिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें