भूल भुलैैया 2, धाकड़
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक के आगे कंगना फेल
उधर, फिल्म ‘धाकड़’ के ही साथ रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन इतनी तगड़ी ओपनिंग ली है, जितनी ओपनिंग साल के पांचवें महीने तक बॉक्स ऑफिस पर कोई हिंदी फिल्म सितारा नहीं ले पाया। इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हिंदी फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रही है जिसने रिलीज के पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए करीब 14.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है।