फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी मोहब्बत: बिना अंजाम तक पहुंचे ही खत्म हो गया था देव आनंद और सुरैया का रिश्ता, इस वजह से हुए थे अलग

Sat, 25 Sep 2021 11:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग...हर किसी को कभी ना कभी किसी ना किसी से मोहब्बत हो जाती है। कई बार प्यार किसी एक का प्यार पूरा नहीं पड़ता तो इंसान दूसरे से मोहब्बत कर लेता है लेकिन कहते हैं कि जो बात पहली मोहब्बत में होती है वो कुछ और ही होती है। मनोरंजन जगत में ऐसे बहुत से सितारे रहे जिन्होंने किसी से प्यार किया और शादी किसी और से लेकिन उनकी पहली मोहब्बत की दास्तान ही बिल्कुल अलग थी। इसमें बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और प्रतिभावान अभिनेता रहे देव आनंद का नाम भी शामिल है।

देव और सुरैया की मोहब्बत का हुआ था दर्दनाक अंत

देव आनंद अपनी बेहतरीन अदाकारी और जबरदस्त स्टाइल के लिए जाने जाते थे लेकिन साथ ही इंडस्ट्री में मशहूर थी उनकी प्रेम कहानी। वो प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई थी और जिसका बेहद दर्दनाक अंत हुआ था। तो चलिए देव आनंद के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनकी पहली मोहब्बत की कहानी जो उन्होंने सुरैया से की थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद ने 1948 में आई फिल्म 'जिद्दी' में काम किया था जो पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें चमकदार सितारा बना दिया था और इसी के साथ उनके जीवन में सुरैया का आना भी हो गया था। देव आनंद जब कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे थे उस वक्त सुरैया बड़ी स्टार थी। अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव आनंद ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र भी किया है। देव आनंद ने लिखा कि 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।' 
विज्ञापन

3 of 5
देव आनंद, सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर देव आनंद, सुरैया से खूब फ्लर्ट करते थे। उन्होंने अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में लिखा है,  'विद्या' के सेट पर गाना चला, कैमरा रोल हुआ। सुरैया ने मुझको पीछे से गले लगाया। मैंने उनकी सांसों की गर्माहट महसूस की। मैंने उनके हाथों को चूमा और फिर उनकी तरफ एक फ़्लाइंग किस उछाला।'' सुरैया ने उनके हाथ के पीछे का हिस्सा चूम कर उसका जवाब दिया। निर्देशक ने चिल्ला कर कहा, ''ग्रेट शॉट''।

4 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
खबरों की मानें तो जीत फिल्म के सेट पर देव आनंद ने सरैया से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। उन्होंने सुरैया को तीन हजार रुपये की हीरे की अंगूठी भी तोहफे में दी थी। हालांकि सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। उन्होंने देव आनंद की अंगूठी को समंदर में फेंकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
उनका परिवार उनके प्यार की तड़प को महसूस नहीं कर पाया। प्यार और परिवार में दोनों ने ही अपने परिवार को चुना और अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। सुरैया की नानी ने हमेशा से इस रिश्ते पर विरोध जताया और इसी कारण देव और सुरैया एक नहीं हो पाए। उन्होंने देव आनंद को हिदायत दी कि वो सुरैया से दूर हो जाएं और इस तरह से एक खूबसूरत प्रेम कहानी बिना अंजाम तक पहुंचे खत्म हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें