फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देख भाई देख' से लेकर 'सुराग' तक, दूरदर्शन के ये पांच सीरियल हमेशा रहे चर्चा में, कलाकारों का स्टाइल भी था शानदार

Sun, 27 Sep 2020 03:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देख भाई देख, सुराग - फोटो : twitter: @rjanmol/@itsrajkumark
भारत में 90 का दशक वह समय था जब पूरे देश में टीवी का विस्तार हो रहा था। उस समय दूरदर्शन ऐसा चैनल था जहां पर दर्शक अपने पसंदीदा सीरियल्स और फिल्मों का आनंद लेते थे। 90 के दशक में कुछ ऐसे सीरियल थे जो काफी मशहूर और चर्चित रहे थे। इन सीरियल ने कई सितारों को उनकी अलग पहचान भी दिलाई। साथ ही इन सीरियल्स में मौजूद सितारों के फैशन और स्टाइल ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज हम आपको उन्हीं टीवी सीरियल्स से रूबरू करवाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
देख भाई देख - फोटो : twitter: @AllAbout90sLife
देख भाई देख
यह टीवी सीरियल दूरदर्शन पर 1993 में प्रसारित हुआ था। उस समय यह शो छोटे पर्दे के शानदार शोज में से एक था। देख भाई देख में शेखर सुमन, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल और भावना बलसावर सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह शो अपनी कहानी के अलावा फैशन के मामले में बहुत ही बेहतरीन था।
विज्ञापन

3 of 6
अ माउथफुल ऑफ स्काई - फोटो : twitter: @CinemaRareIN
अ माउथफुल ऑफ स्काई
यह टीवी इंडस्ट्री का एक एतिहासिक सीरियल है। अ माउथफुल ऑफ स्काई अंग्रेजी भाषा में भारत में बनने वाला पहला सीरियल है। इस सीरियल में मिलिंद सोमन और राहुल बोस ने बेहतरीन काम किया है। यह सीरियल फैशन के मामले में भी अपने जमाने के हिसाब के काफी मॉर्डन था। अ माउथफुल ऑफ स्काई सीरियल 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।

4 of 6
कैप्टन हाउस - फोटो : file photo
कैप्टन हाउस
इस टीवी सीरियल का निर्माण एकता कपूर ने किया था। यह एक हॉरर कॉमेडी शो था। कैप्टन हाउस में कंवलजीत सिंह और नरेंद्र झा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल के कई किरदार अपने फैशन की वजह से चर्चा में रहते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कैप्टन व्योम - फोटो : twitter: @babyyaga90
कैप्टन व्योम
90 के दशक का यह भी काफी चर्चित और हिट सीरियल में से एक है। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में थे, अभिनेता मिलिंद सोमन, कृतिका राणा और आरव चौधरी सहित कई कलाकार। यह 90 के दशक का शानदार सीरियल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुराग - फोटो : twitter: @itsrajkumark
सुराग
जासूसी से भरा यह एक शानदार और सुपरहिट सीरियल था। इस सीरियल में अभिनेता सुदेश बैरी मुख्य भूमिका में थे, जिसमें उन्होंने सीआईडी इंस्पेक्टर भरत की भूमिका निभाई थी। इस किरदार में सुदेश बैरी ने दर्शकों के दिलों को जीता था। सीरियल में उनका अभिनय और स्टाइल काफी चर्चा में रहा था। सुराग सीरियल 1999 में आया था। 

पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुईं हिमांशी खुराना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें