दीपशिखा नागपाल
- फोटो : Instagram
यहां से हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
दीपशिखा नागपाल का जन्म प्रसिद्ध लेखक और अभिनेता अश्विनी नाग के घर हुआ था। उनकी मां श्रद्धा पचोटिया भी अभिनेत्री थी, ऐसे में उनका सिनेमा इंडस्ट्री की ओर झुकाव होना कोई बड़ी बात नहीं है। दीपशिखा नागपाल ने अपना फिल्मी सफर साल 1994 में आई फिल्म 'बेताज बादशाह' से किया था, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान शाहरुख खान की 'कोयला' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों से मिली। इनके साथ ही दीपशिखा ने पार्टनर, प्यार में ट्विस्ट और कॉरपोरेट जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया, लेकिन दीपशिखा बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्मों में कोई खास सफलता मिलता ना देख उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया।