उर्फी जावेद अक्सर ही अपने बयानों और फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके साथ ही उर्फी देश में चल रहे मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके चलते कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार उर्फी जावेद गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो मामले को लेकर भड़क गईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना गुस्सा जाहिर किया।