बॉलीवुड की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में पीछे नहीं रहती, फिर चाहे वो उनका रहन सहन हो या फिर उनका फैशन। बॉलीवुड की ये अदाकाराएं इतने महंगे-महंगे कपड़े या फिर गहने पहनती हैं जिनकी कीमत आम आदमी को पूरी तरह से हैरान कर देती है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधती है तो उनके गहने से लेकर लहंगे तक हर चीज बहुत ही महंगी होती है। लेकिन कहते हैं न कि एक नई नवेली दुल्हन अपने श्रिंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती है ऐसे में भला हमारी बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकाराएं किसी से कैसे पीछे रह जाए।
इन अभिनेत्रियों ने शादी में पहने महंगे मंगलसूत्र
फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होने अपनी शादी के मौके पर महंगे-महंगे सिर्फ महंगे कपड़े या गहने नहीं पहने बल्कि अपनी शादी में उन्होने इतने महंगे मंगलसूत्र पहने जिनकी कीमत निश्चित रूप से आप सबके होश उड़ देगी। एक सुहागन की जिंदगी में मंगलसूत्र एक ऐसी चीज है जो सबसे अधिक मायने रखती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने सबसे महंगे मंगलसूत्र पहने।