रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर का कहना था कि जब वह घबराये हुए थे तो दीपिका ने उन्हें शो के लिए बधाई दी थी और फूल एवं नोट लिखकर हैरान कर दिया था। रणवीर ने यह कहकर बताया था कि कैसे दीपिका उनका समर्थन करती है। उनका कहना था कि दीपिका ने उन्हें इस शो की मेजबानी के लिए टिप्स भी दिये थे। गौरतलब है कि फैंस दीपिका और रणवीर की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और यह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। इस जोड़ी ने गोलियों की रासलीला- राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी अगली रिलीज कबीर खान की 83 होगी। जिसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाएंगी। फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी के ऊपर है।