फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' देखने को तैयार दर्शकों के लिए फिर बुरी खबर, 25 को रिलीज होगी फिल्म लेकिन...

Tue, 09 Jan 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावती' की रिलीज डेट फाइनल हो गई। 25 जनवरी को ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। हालांकि ‌अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के सा‌थ रिलीज होने के चलते 'पद्मावती' को नुकसान झेलना पड़ सकता है। फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करते हुए UA सर्टिफिकेट दिया है। ये भी कहा जा रहा था कि फिल्म में सिर्फ 5 बदलाव करने को कहे गए हैं। लेकिन फैंस को ये जानकर करारा झटका लग सकता है कि इन 5 बदलावों के साथ फिल्म में 300 कट लगे हैं। 

पढ़ें- PHOTOS: फीस बढ़ाते ही ऐश ने खरीदा 21 करोड़ का बंगला, स्विमिंग पूल एरिया देख दिमाग हिल जाएगा
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
जी हां, आपने सही सुना। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्‍म से दिल्ली, मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ से जुड़े तथ्यों को काट दिया गया है। जब दर्शक इस पीरियड ड्रामा को सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे तो उनके लिए किरदारों को समझना मुश्किल हो जाएगा।
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण
दर्शकों को ये नहीं पता चल पाएगा कि पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी कहां के रहने वाले हैं। अब मेकर्स फिल्म को फिर से एडिट कर रहे हैं। फिल्म 'पद्मावती' नहीं बल्कि 'पद्मावत' के साथ रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले ये फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण
फिल्म की स्टार कास्ट के लिए खुशी की बात ये है कि फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ क्लैश होने की वजह से फिल्म को नुकसान होना तय है। वहीं राजपूत सेना अभी भी फिल्म को रिलीज करने के पक्ष में नहीं है। राजस्‍थान में भी सीएम ने फिल्म पर बैन लगा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें