फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बॉर्डर पर बसे इस स्टेट के CM ने ऑस्कर अवॉर्डी संगीतकार को दिया बड़ा पद

Tue, 09 Jan 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
a r rahman
ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रहमान को सिक्किम का ब्रांड एंबेस्डर चुना गया है। सिक्किम रेड पांडा विंटर कार्निवल के उद्घाटन समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने इसका ऐलान किया है। 

पढ़ें: फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद
विज्ञापन

2 of 5
a r rahman
सीएम चामलिंग ने कहा कि वो रहमान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार किया। सिक्किम से जुड़ने की खातिर अपना बहुमूल्य समय देने के लिए वो रहमान के आभारी हैं। हिमालय में स्थित ये छोटा प्रदेश देश के बाकी हिस्सों के लिए सहिष्णुता, शांति, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द का एक उदाहरण है।
विज्ञापन

3 of 5
a r rahman
बता दें कि, रहमान पहली बार सोमवार को सिक्किम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के उत्साह को देखकर वो अभिभूत हो गए। इस मौके पर रहमान ने सिक्किम का ट्रेडिशनल खादा पहना हुआ था। रहमान एक साल तक सिक्किम के ब्रांड अंबेसडर रहेंगे।

4 of 5
rahman
रहमान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री चामलिंग ने उन्हें हाथ से बुनी हुई एक कारपेट तोहफे में दी। रहमान के करीबी सूत्रों का कहना है कि वो मार्च में यहां एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AR Rahman
रहमान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में संगीत देने से की। फिल्म म्यूजिकल हिट रही और पहली फिल्म में ही रहमान ने कई पुरस्कार जीते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें