दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्स में से एक इस जोड़ी ने बीते दिन एक बार फिर पूरी दुनिया को अपने प्यार का सबूत दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक स्टोर लॉन्च के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह द्वारा उनकी तस्वीर पर किस करने पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। आपको बता दें, रणवीर सिंह एक प्रसिद्ध ब्रांड के लॉन्च इवेंट में गए थे, जहां दीपिका की तस्वीर देख वह अपने आप को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीर को ही फलाइंग किस दे रहे थे। अब हाल ही में रणवीर की इस हरकत पर दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन दिया है, जो देखने लायक है।
Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

रणवीर की यह तस्वीर अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, 'कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें ऐसे देखे जैसे कि तुम उसकी पूरी दुनिया हो।' दीपिका और रणवीर का ऐसा प्यार देखकर सभी फैंस काफी खुश हैं और दोनों को साथ देख प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका और रणवीर के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, इस जोड़ी ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट से न तो इनकार किया था और न ही पुष्टि की थी। लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाकर फिर एक बार बिना कुछ बोले ही सबकी बोलती बंद कर दी है।
Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल