हिंदी सिनेमा की कभी नामी कंपनी रही ईरॉस इंटरनेशनल की हॉलीवुड कंपनी एसटीएक्स के साथ हुई साझेदारी के बाद इसके नए ब्रांड एसटीएक्स फिल्म्स की रोशनी दुनिया भर में फैलाने का बीड़ा हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने उठाया है। दीपिका इस कंपनी की एक ऐसी कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रही है, जिसमें पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों के समागम से हास्य जन्मने की बात कही जा रही है। दीपिका ने इससे पहले विन डीजल के साथ हॉलीवुड में अपनी आखिरी फिल्म कोई साढ़े चार साल पहले ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की थी। एसटीएक्स फिल्म्स के साथ बनने जा रही दीपिका की फिल्म की वह को प्रोड्यूसर होने के नाते इसके मुनाफे में भी हिस्सेदार रहेंगी।