फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन अजय देवगन की Tanhaji की धूम, दीपिका की Chhapaak का ऐसा हुआ हाल

Mon, 20 Jan 2020 09:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। दीपिका की 'छपाक' की बात करें तो समय के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है। वहीं अजय देवगन की 'तानाजी' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। चलिए जानते हैं 10 दिन में दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।
विज्ञापन

2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
'छपाक' की कमाई की रफ्तार पहले हफ्ते जिस तरह से थी उसके बाद अनुमान लगाया जाने लगा था कि दूसरा हफ्ता काफी मुश्किलों भरा रहेगा। ऐसा होता भी दिख रहा है। दर्शकों की कमी के चलते फिल्म कई सिनेमाघरों से उतर चुकी है। रिलीज के दूसरे शनिवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ की कमाई की थी। रविवार को फिल्म ने डेढ़ करोड़ के आस-पास जुटा लिए होंगे। रविवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इस तरह फिल्म ने अभी तक 32 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक मेघना गुलजार की इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं। इस तरह ये कुल 2,160 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रखी है। ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर तानाजी के कलेक्शन में रविवार को 35 फीसदी की उछाल देखी गई। फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को 21 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 165 करोड़ जुटा लिए हैं। अब फिल्म के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही मधुरिमा ने खोली विशाल की पोल, बोलीं- 'मुझे भी कई बार मार चुके हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें