फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone Birthday: बार-बार मिले धोखे के बाद इस एक्टर से अलग हो गई थीं दीपिका, इस हीरोइन के साथ पकड़ा था रंगे हाथों

Wed, 05 Jan 2022 07:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। कम समय में ही इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका हर साल 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल अभिनेत्री अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। एक्टिंग के साथ-साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी आए दिन चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की अपनी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही हैं। वर्तमान में एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहीं अभिनेत्री एक समय काफी बुरे दौर से गुजरी थीं। अभिनेत्री के जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब रिश्ते में मिले धोखे की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इस बारे में खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया था।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी रचाई थी। अपनी शादी से पहले दीपिका रणवीर के साथ कई सालों तक रिलेशन में भी रही थीं। लेकिन दीपिका के जीवन में यह पहला रिश्ता नहीं था। रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण कपूर फैमिली के चिराग और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों का यह रिश्ता काफी सीरियस था। ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे इस रिश्ते को लेकर लोग शादी तक के कयास लगा रहे थे। लेकिन दोनों के रिश्ते में एक समय ऐसा आया जब दीपिका और रणबीर के रास्ते अलग हो गए। अपने इस रिश्ते के टूटने के कई समय बाद अभिनेत्री ने इसकी पूरी सच्चाई बताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बिना रणबीर का नाम लिए बताया कि उस समय क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने बताया कि उसने पहले धोखा दिया और फिर माफी मांगने लगा। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि ‘मेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं है। बल्कि इसमें भावनाएं भी जुड़ती हैं। मैं जब किसी रिश्ते में रही तो मैंने कभी उसे धोखा नहीं दिया।’ उन्होंने कहा कि ‘अगर मुझे धोखा देना ही है, तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूं। इससे बेहतर होगा कि मैं सिंगल रहकर मस्ती करूं।’

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि ‘हर किसी की सोच मेरी तरह नहीं होती। हर कोई एक जैसा नहीं होता है। इसीलिए मुझे पहले काफी दुख उठाने पड़े हैं।’ अभिनेत्री ने यह तक खुलासा किया कि उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी दूसरा मौका दिया था। दीपिका ने आगे बताया कि बाद में ‘उसने मुझसे भीख मांगी और मिन्नते की थी, इसलिए मैंने बेवकूफी करते हुए उसे माफ कर दिया।’
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका आगे कहती है कि ‘मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में काफी समय लगा। लेकिन अब जब मैं उन सब चीजों से बाहर आ चुकी हूं, तो कोई भी मुझे उस दौर में वापस नहीं ले जा सकता।’ अभिनेत्री ने कहा कि उसने पहली बार मुझे धोखा दिया तो मुझे लगा कि इस रिलेशनशिप में या मुझ में कोई दिक्कत होगी। लेकिन अगर किसी की आदत ही धोखा देना हो तो वह यही करता है।’

विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया, लेकिन मुझे बदले में कभी कुछ वापस नहीं मिला। धोखा किसी भी रिश्ते का ब्रेकर होता है। जब रिलेशनशिप में धोखा आ जाता है, तो इज्जत चली जाती है, यकीन चला जाता है, क्योंकि ये आपके रिश्ते के पिलर होते हैं, जिन्हें आप नहीं तोड़ सकते।’

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next