फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का की तर्ज पर शादी से पहले ही 'मान्यवर' बनेंगे दीपिका-रणबीर, लेंगे 7 कसमें

Mon, 18 Jun 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
चर्चा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों 18-20 नवंबर के बीच सात फेरे ले सकते हैं। अनुष्का-विराट की शादी के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर ये कपल कब शादी करेगा। अब ऐसा लग रहा है इन दिनों दोनों  विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Anushka and Virat Kohli
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इटली में शादी करने से पहले जल्द साथ 'मान्यवर' का एड शूट भी करेंगे। इस खास मौके को एड वर्ल्ड भी भुनाना चाहता है। ये एड शूट उसी ब्रांड का है जिसे साथ में अनुष्का-विराट ने शादी से पहले किया था। इस एड में अनुष्का और विराट शादी की 7 कसमें खाते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
deepika padukone
अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक ज्वैलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई थीं। जिसके बाद ये कयास लगने लगे हैं कि दोनों शादी की शॉपिंग करने निकली हुई थीं। वैसे ये ज्वैलरी शोरूम तनिष्क का था जिसकी दीपिका ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं और इसके विज्ञापनों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर और दीपिका
बता दें कि, दीपिका और रणवीर अब तक 'गोलियों की रासलीला- रामलीला (2013)', 'बाजीराव मस्तानी (2015)' और 'पद्मावत (2017)' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें