फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई को दी शानदार श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर लिखा ऐसा संदेश, पढ़कर होगा गर्व

Mon, 18 Jun 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
रानी लक्ष्मीबाई की 160वीं पुण्यतिथि के मौके पर कंगना रनौत ने फिल्म मणिकर्णिका का पोस्टर जारी किया है। फिल्म में कंगना रनौत ने लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है। आजादी की पहली लड़ाई के दौरान अंग्रेजों संग लड़ाई में 18 जून, 1958 को उनकी मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika
कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा,'आजादी की पहली जंग की हीरोइन, देशभक्ति और स्वाभिमान की मिसाल'


 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो

बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई का नाम मणिकर्णिका था। उन्हें प्यार से मनु बाई कहा जाता था। झांसी के राजा गंगाधर राव नेवालकर संग शादी के बाद उनका नाम लक्ष्मी बाई पड़ा। पिछले साल मई में फिल्म को वाराणसी में लॉन्च किया गया था जहां लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था।

 

4 of 5
एक बार पहले भी घायल हो चुकि हैं कंगना
कंगना ने फिल्म के लिए खास तौर से तलवारबाजी सीखी है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक नहीं दो बार घायल हुई हैं। वैसे कुछ दिनों पहले जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर विरोध किया गया था। आरोप था कि फिल्म में लक्ष्मीबाई और ब्रिटिश अफसर के बीच इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं। बाद में कंगना ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कोई सीन फिल्म में नहीं दिखाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manikarnika
फिल्म मणिकर्णिका पहले अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। अब इसके अगस्त में आने की उम्मीद है। केवी विजयेंद्र ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है और कृष ने इसका निर्देशन किया है। कंगना रनौत के अलावा सोनू सूद और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें