फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Tijori: मोहित सूरी पर दीपक ने फिल्म का आइडिया चुराने का लगाया गंभीर आरोप, इमरान की 'जहर' पर किया खुलासा

Sun, 26 Nov 2023 02:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तिजोरी ने कहा, 'जहर उनकी पहली फिल्म वह मेरा आइडिया था, लेकिन एक बार वह फोन कर देता। मुझे बोल देते कि ये मैंने किया है। क्या फर्क पड़ता है। मैं फॉक्स में उदिता के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
मोहित सूरी, दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने फिल्म निर्माता मोहित सूरी पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सूरी ने उनका एक विचार चुरा लिया जो उन्होंने निर्माता महेश भट्ट को प्रस्तुत किया था और आज तक इस बात को उन्होंने स्वीकार नहीं किया है। तिजोरी ने सूरी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म जहर को लेकर ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को करने का विचार शुरू में उनका था। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं महेश भट्ट के साथ काम करना चाहता था। वह जब ट्रेडमिल पर थे तो मैं उन्हें फिल्म सुनाने के लिए गया। उन्होंने मुझे करीब 15-20 मिनट तक सुना और फिर कहा कि मुझे इसमें मजा नहीं आया। इसे भूल जाओ।' तिजोरी ने कहा, 'यह विचार मूल रूप से डेन्जेल वाशिंगटन-स्टारर आउट ऑफ टाइम का एक ऑफिशियल रीमेक था।' 

Salman Khan: सलमान खान ने बताया 'किसी का भाई किसी की जान' की असफलता का कारण, समय को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

3 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : फेसबुक @deepak.tijori.18
उन्होंने बताया कि महेश भट्ट के कमरे के बाहर जब मोहित सूरी से उन्होंने मुलाकात की तो उन्होंने भट्ट को समझाने के लिए कहा था। हालांकि, इसके चार दिन बाद अनुराग बसु ने तिजोरी से संपर्क कर इस बात का खुलासा किया था कि महेश भट्ट को आउट ऑफ टाइम पसंद है और उन्होंने सूरी को उस फिल्म से लॉन्च करने का फैसला किया है। 

4 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : facebook/deepak.tijori.18
अभिनेता ने कहा, 'मुझे इतना गुस्सा आया न, मतलब घर के लोग। मेरा मतलब है, यह मेरा दूसरा करियर है और यही मेरी जिंदगी है। मेरे दूसरे करियर का पहला धोखा और इतना बड़ा धोखा। उसके बाद से लेकर आज तक वह मेरे सामने आकर ये बात नहीं बोले कि उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है।'  

Bigg Boss 17: घर से बाहर आने के बाद अंकिता की प्रेग्नेंसी पर बोलीं जिग्ना वोरा, विक्की को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म जहर - फोटो : सोशल मीडिया
तिजोरी ने कहा, 'जहर उनकी पहली फिल्म वह मेरा आइडिया था, लेकिन एक बार वह फोन कर देता। मुझे बोल देते कि ये मैंने किया है। क्या फर्क पड़ता है। मैं फॉक्स में उदिता के साथ काम कर रहा था। मैं उससे कहना चाहता था कि तुम्हारा किस आदमी के साथ अफेयर है।' बता दें कि कि मोहित सूरी की शादी उदिता गोस्वामी से हुई है। महेश भट्ट की थ्रिलर फिल्म जहर 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी नजर आई थीं। यह 2003 की अमेरिकी फिल्म आउट ऑफ टाइम पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें