अभिनेता दीपक डोबरियाल को तनु वेड्स मनु, गुलाल, ओमकारा, हिंदी मीडियम जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन, दीपक को इस बात का मलाल है कि उन्हें कभी उनकी फिल्मों के पोस्टर में जगह नहीं मिली। उन्होंने अपने इस दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। दीपक ने ओमकारा, गुलाल, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, हिंदी मीडियम और शौर्य फिल्मों के पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं और हर एक पोस्ट के साथ कुछ न कुछ लिखा भी है।