फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुली-जुली' से लेकर 'गोरी गोरी' तक, सुनें अनु मलिक के 10 शानदार गाने

Sat, 31 Oct 2020 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अनु मलिक - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज गायक और संगीतकार अनु मलिक अपना जन्मदिन दो नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के लिए शानदार गाने गाए और लिखे हैं। शानदार संगीत के लिए अनु मलिक को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। जन्मदिन पर हम आपको अनु मलिक के बेहतरीन गानों से रूबरू करवाते हैं जो दर्शकों की हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। 
विज्ञापन

गाना- जुली जुली
यह 90 के दशक के सुपरहिट गानों में से एक है। अनु मलिक ने यह गाना फिल्म 'जीते हैं शान' के लिए गाया था। इस गाने को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री मंदकनी पर फिल्माया गया है। फिल्म 'जीते हैं शान' 1987 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- ये काली काली आंखे
अनु मलिक का यह गाना आज भी सुपरहिट की लिस्ट में शुमार है। इस गाने को शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया है। यह गाना फिल्म बाजीगर का है। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस गाने को अनु मलिक के साथ कुमार सानु ने भी गाया है।  

गाना- दिल मेरा चुराया क्यूं
यह खूबसूरत नगमा अनु मलिक ने आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म अकेले हम अकेले तुम के लिए गाया था। इस गाने में अनु मलिक के अलावा कुमार सानू ने भी अपनी आवाज दी है। फिल्म अकेले हम अकेले तुम साल 1995 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- ऊंची है बिल्डिंग
यह गाना सलमान खान की सुपरहिट फिल्म जुड़वा का है। इस गाने को अनु मलिक ने शानदार अंदाज में गया है। इस गाने को सलमान खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म जुड़वा साल 1997 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- हमको तुमसे प्यार है
यह गाना साल 1997 में आई फिल्म इश्क का है। इस गाने को अजय देवगन, आमिर खान और श्वेता मेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने में अनु मलिक के अलावा अभिजीत चटर्जी ने भी अपनी आवाज दी है। 

 
विज्ञापन

गाना- जानम समझा करो
यह 90 के दशक के चर्चित गानों में से है। यह गाना साल 1999 में आई फिल्म जानम समझा करो का टाइटल सॉन्ग है। इस गाने को सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया है। उस वक्त इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

गाना- एक गरम चाय की प्याली हो
अनु मलिक के इस गाने को भी सलमान खान पर फिल्माया गया है। यह गाना हर दिल जो प्यार करेगा फिल्म का है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2000 में आई थी।

गाना- चकले चकले
यह गाना फिल्म दीवाने हुए पागल का है। इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। फिल्म दीवाने हुए पागल साल 2005 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- गोरी गोरी
यह गाना सुपरहिट फिल्म मैं हूं न का है। इस गाने को शाहरुख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव पर फिल्माया गया है। फिल्म मैं हूं न साल 2004 में आई थी। अनु मलिक का यह गाना भी काफी हिट साबित हुआ था।

पढ़ें: मशहूर निर्माता-निर्देशक दिनेश गांधी का निधन, किया था कई शानदार कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें