दारा सिंह
- फोटो : social Media
100 से अधिक फिल्मों में किया काम
दारा सिंह ने अपने पूरे फिल्मी करियर में सौ से अधिक फिल्मों में काम किया। अधिकतर फिल्मों में उन्होंने सह-कलाकार या फिर पिता या दादा जी की भूमिका निभाई। उनकी अंतिम फिल्म 'अता पता लापता' थी जिसमें उन्होंने गेस्ट अपीरियंस किया था। इससे पहले उन्होंने जब वी मेट में करीना कपूर खान के दाढ़ जी कि भूमिका निभाई थी। दारा सिंह ने कैनेडियन ओपन टेग टीम चैंपियनशिप, रुस्तम-ए-पंजाब, रुस्तम-ए-हिंद जैसे खिताब जीते हैं। कई सफल फिल्में देने वाले दारा सिंह ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2003-2009 तक राज्य सभा का सदस्य बनाया। 84 बरस की उम्र में उन्होंने 12 जुलाई, 2012 को दुनिया छोड़ दी।