राम गोपाल वर्मा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में आ जाते हैं, तो कभी वह कुछ ऐसा कर देते हैं कि हर तरफ उनकी ही बात होती रहती हैं। बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार रहे राम गोपाल वर्मा इन दिनों साउथ सिनेमा तक सिमट कर रह गए हैं। कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो इस ओर इशारा कर रही हैं।