फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DPIFF Awards 2024: अवॉर्ड शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे शाहरुख-नयनतारा, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Wed, 21 Feb 2024 10:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्म एनीमल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
1 of 5
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 बीते दिन मंगलवार, 20 फरवरी को आयोजित किया गया। डीपीआईएफएफ 2024 इंडस्ट्री के तमाम सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और नयनतारा इस शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे। दोनों सितारों ने एटली निर्देशित फिल्म जवान में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
डीपीआईएफएफ 2024 में संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्म एनीमल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका में थे। एनिमल ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। वहीं, एनीमल के लिए बॉबी देओल को निगेटिव रोल के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म में बॉबी के जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।  

Vikrant Massey: श्री राम-सीता पर किए ट्वीट को लेकर विवादों में फंसे विक्रांत, वकील के साथ अभिनेता की चैट वायरल
विज्ञापन

3 of 5
सैम बहादुर में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अभिनेता विक्की कौशल को सैम बहादुर में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का खिताब मिला है। विक्की कौशल ने मेघना गुलज़ार निर्देशित सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन की हर किसी ने तारीफ की थी। 

4 of 5
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
बीती शाम हुए इस समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शामिल हुए। मशहूर हस्तियों ने अपनी बेहतरीन और एक से बढ़कर एक आउटफिट में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। सितारों से सजी इस शाम में हर सितारा रेड कार्पेट अपना जलवा बिखरता नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, नयनतारा समेत तमाम सितारों ने शिरकत की। इस साम की सारी लाइमलाइट नयनतारा और शाहरुख ने लूट ली। सोशल मीडिया पर सितारों के लुक्स की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें