मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आरोपी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष अपना बयान दर्ज करा सकता है। इससे पहले एनसीबी ने रविवार को आर्यन खान को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन हल्का बुखार होने की वजह से उसके वकील ने दो दिन की मोहलत मांगी थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आर्यन आज एसआईटी टीम के मसक्ष अपना बयान दर्ज करा सकता है।
गौरतलब है कि आर्यन से एनसीबी एक बार पहले भी पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, SIT टीम बनने के बाद इस टीम ने रविवार से सभी आरोपियों से नए सिरे से पूछताछ कर बयान दर्ज करने शुरू किए हैं। इसी सिलसिले में SIT टीम ने रविवार को अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार से भी पूछताछ की थी।दूसरी तरफ, एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेडे पर वसूली के आरोपों की जांच जारी है।