फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को धोखा देकर राज बब्बर की बेटी संग रिलेशन में थे अनूप सोनी, इस तरह पकड़ी गई थी चोरी

Sat, 30 Jan 2021 10:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anup Soni
टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में होस्ट के तौर पर नजर आने वाले टीवी एक्टर अनूप सोनी ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों को इंप्रेस किया है। आज अनूप सोनी का जन्मदिन है। उनकी ग्लैमरस लाइफ से अलग उनकी एक पर्सनल लाइफ है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बेहद कम ही लोग जानते हैं। वो राज बब्बर के दामाद भी हैं। अनूप सोनी ने अपनी पहली पत्नी को रिश्ते में धोखा दिया था और उसके बाद दूसरी शादी की। अनूप सोनी ने दूसरी शादी राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Anup Soni
उनकी पहली पत्नी ऋतु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शादी के लंबे समय बाद अनूप में बदलाव देखने को मिलने लगे थे। उन्होंने बताया था कि अनूप जब उनके साथ अलग सा बर्ताव करने लगे तब चैट से ऋतु ने सच पता लगाया। ऋतु ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अनूप की मोबाइल डिटेल्स निकलवाई तो उन्हें पता चला कि वो जूही से बात कर रहे थे। जब उन्होंने जूही से इस बात को कन्फर्म किया तो बात सही निकली। दोनों ने अपने प्यार को कुबूल किया। यहां तक कि अनूप ने अपनी दो बेटियों की जिम्मेदारी तक लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Anup Soni
30 जनवरी 1975 को लुधियाना में जन्मे अनूप सोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म गॉडफादर से किया था। इसके बाद उन्होंने फिजा, दीवानापन, खुशी, शीन और कर्कश जैसी फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाले अनूप को सिल्वर स्क्रीन पर सक्सेस नहीं मिली।

4 of 5
crime patrol
बाद में उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है। उन्होंने बालिका वधु, कॉमेडी सर्कस, शांति, रात होने को है, कहानी घर घर की, रिमिक्स, ब्योमकेश बक्शी, तहकीकात, आहट जैसे शोज किए हैं। अनूप ने क्राइम पेट्रोल को होस्ट भी किया है। उनका डायलॉग सावधान रहिए, सतर्क रहिए काफी चर्चित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' में देखा गया। इस सीरीज को लेकर वैसे काफी बवाल मचा हुआ है। यहां तक की कई स्टेट में इसके खिलाफ पुलिस कंप्लेन भी हो गयी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें