फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, पीएम केयर्स फंड में किया दान

Tue, 31 Mar 2020 03:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
katrina kaif - फोटो : Social Media
इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। इस वायरस से अब तक 1251 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 32 जानें चली गई हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से पूरा देश ठहर गया है। इससे अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पीएम केयर्स फंड में दान देने की अपील की। पीएम की अपील के बाद से बॉलीवुड सितारे लगातार इसमें सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
katrina kaif black floral lahenga - फोटो : instagram
अक्षय कुमार के 25 करोड़ रुपये दान करने के बाद सलमान खान 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों का खर्च उठा रहे हैं। दान देने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अब इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
katrina kaif floral lahenga - फोटो : instagram
कटरीना ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रही हूं। इस महामारी ने दुनिया में कष्ट और पीड़ा पैदा की है जिसे देखकर दुख हो है।'

विज्ञापन

4 of 4
Virat Kohli and Anushka - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
बता दें कि अक्षय, सलमान और कटरीना के अलावा कपिल शर्मा 50 लाख रुपये, वरुण धवन 55 लाख रुपये, गुरु रंधावा 20 लाख रुपये, शिल्पा शेट्टी 21 लाख रुपये, रणदीप हुड्डा एक करोड़ रुपये, कार्तिक आर्यन एक करोड़ रुपये, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार 11 करोड़ रुपये, मनीष पॉल 20 लाख रुपये दान कर चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का-विराट, ऋतिक रोशन, राज कुमार राव सहित कई स्टार्स ने गुप्त दान भी किया है।

'नफरत का नशा छोड़ दो', यूजर ने की जावेद अख्तर को ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें