फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पूरा हुआ एक साल, बॉलीवुड सेलेब्स ने तालाबंदी में किए थे ये खास काम

Wed, 24 Mar 2021 12:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स - फोटो : Social media

कोरोना लॉकडाउन को एक साल पूरा हो गया है। आज ही के दिन 24 मार्च, 2020 में सरकार ने पूरे देश में तालाबंदी कर दी थी। कोरोना के कारण साल 2020 सभी के लिए परेशानी भरा रहा। आम हो या खास किसी न किसी तरह सभी इसके शिकार हुए। वहीं, कोरोना से बचाव को लेकर सरकार ने काफी दिनों तक लॉकडाउन भी लगाया और ये दिन था आज का यानी 24 मार्च। 24 मार्च को संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लग गया था, जिसके कारण सभी अपने घरों में कैद हो गए थे। ऐसे में बी-टाउन के कलाकारों ने खुद को व्यस्त रखने के लिए कई काम किए। इस दौरान किसी ने बागबानी की तो कोई सड़कों पर निकलकर लोगों की मदद करता नजर आया और कोई सब्जी बेचता भी। लॉकडाउन लगने के बाद सड़कें खाली और दुकानें बंद थीं। सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर विराम लग गया था। कोरोना का खौफ इतना था कि फिल्मों की शूटिंग भी पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social media
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता सोनू सूद का आता है। लॉकडाउन के समय सबसे ज्यादा परेशानी किसी को हुई तो वो थे प्रवासी मजदूर। प्रवासी मजदूर कई किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंच रहे थे। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इनके लिए मसीहा बनकर आए। उन्होंने सभी माध्यम से प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। हालांकि, सोनू सूद की तरफ से मदद का काम अभी भी जारी है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : Social media

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। उन्होंने 3 करोड़ रुपए बीएमसी को मास्क, पीपीई और रेपिड फायर किट्स खरीदने के लिए दिए थे। इसके अलावा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अपना चार मंजिला ऑफिस क्वारंटीन सेंटर के लिए बीएमसी को दे दिया था।
 



 

 

4 of 10
सलमान खान - फोटो : Social media
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर थे। सल्लू भाई की मिट्टी से सनी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वे खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे। सलमान ने लॉकडाउन के दौरान कई तरह के कार्य किए। इस दौरान उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया। लॉकडाउन के दौरान ही 3 म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया।
 
विज्ञापन

5 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान की थी। वहीं, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के लिए प्रोमो घर से शूट किया था। वहीं, मनीष पॉल ने भी गेम शो 'क्या बोलती पब्लिक' ऑनलाइन होस्ट किया था। मनीष पॉल ने लॉकडाउन पर एक शॉर्ट फिल्म ‘व्हाट इफ’ भी बनाई थी।
विज्ञापन

6 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इस दौरान खुद को व्यस्त रखने का एक नया तरीका निकाला था। उन्होंने अपने बगान में मिर्च और बैंगन की खेती कर डाली थी। शिल्पा ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने अपनी मां से मिट्टी रहित बागबानी विज्ञान में ज्ञान हासिल करने का फैसला लिया था।
 
विज्ञापन

7 of 10
मीका और चाहत का गान क्वारंटीन लव - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर मीका सिंह ने भी लॉकडाउन के दौरान दो म्यूजिक वीडियो घर से ही शूट किए थे। इनमें से एक ‘Quarantine Love’ गाया था। ये गाना चाहत खन्ना पर फिल्माया गया था, जबकि दूसरा गीत 'तुम जो मिल गए हो' नताशा सूरी और प्रिया बनर्जी पर फिल्माया गया था। लॉकडाउन के दौरान एक्टर वत्सल सेठ ने शॉर्ट फिल्म 'कहा तो था' बनाई थी। यह फिल्म उनपर और उनकी पत्नी ईशा दत्ता पर फिल्माई गई थी।

8 of 10
जावेद हैदर - फोटो : Social media
वहीं, उन दिनों 1970 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म 'जोकर' के मशहूर गाने 'दुनिया में जीना है तो काम कर प्यारे...' पर एक बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर का सब्जी बेचने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि लॉकडाउन के चलते एक्टिंग से जुड़ा कोई काम नहीं मिलने से परेशान जावेद हैदर सब्जियां बेचने लगे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। कहा था कि उनकी पत्नी के कहने पर उन्होंने वीडियो शूट करवाया था जो खुद उनकी पत्नी ने ही शूट किया था।
 

9 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

वहीं, कोरोना काल में एक्टर लोगों से घर में रहने की अपील भी करते दिखे। बॉलीवुड महानायक अमिताभ ने इस पर कविता लिखी थी। अमिताभ ने लिखा था कि ‘हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम, ये बंदिश जो लगी है, जीवनदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी!’

विज्ञापन

10 of 10
Dilip Kumar - फोटो : social media
इसके अलावा अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्वीट किया, ‘दवा भी, दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वह करीम है रहीम है और वही मुश्किल कुशा भी… मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि घर में रहें और कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन करें। ईश्वर आप पर अपनी कृपा बनाए रखे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें