हिमानी शिवपुरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी इस महामारी के कराण काम बंद होने के बारे में बात की है। हिमानी शिवपुरी के अनुसार, यह बहुत ही कठिन समय है। खासकर, उन उम्रदराज एक्टर्स के लिए जिनके पास आय का साधन नहीं है। हिमानी शिवपुरी ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए खुलासा किया कि भले ही पुराने कलाकार अभी भी काम कर रहे हैं लेकिन उनके लिए यह संघर्ष करने का समय है। हिमानी शिवपुरी के अनुसार, पिछले एक साल बहुत कम इनकम हो रही है। हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। हिमानी शिवपुरी 'दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'हीरो नंबर 1', 'हम आपके हैं कौन', 'मेहंदी' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।