बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट तक अपने विज्ञापनों को लेकर विवादों में रहे थे। अभी ये विवाद पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक्टर आमिर खान का एक विज्ञापन विवादों में घिर गया है। दरअसल, हाल ही में सीएट टायर ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है। इस एड में आमिर खान सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की अपील कर रहे हैं। वहीं, विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। एड के जरिए लोग एक्टर पर हिंदूविरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं।
ऐसे में नाराज लोग आमिर खान और सीएट टायर को हिंदू विरोधी बताते हुए सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं। इस एड में आमिर खान बच्चों से कहते हैं कि अनार बम, सुतली बम, चकरघिन्नी, आज अगर हमारी टीम छक्के छुड़ाती है तो हम भी पटाखे छुड़ाएंगे, लेकिन कहां सोसाइटी के अंदर। क्योंकि रोड गाड़ी चलाने के लिए है राकेट जलाने के लिए नहीं।
यहां देखें विज्ञापन