फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: 'कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा', कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

Sat, 15 Jan 2022 03:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इरफान अंसारी, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी - फोटो : एएनआई
उन्होंने कहा है कि, जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी जो कि एक डॉक्टर भी हैं, उनके लिए विवादास्पद टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि मास्क लंबे समय तक नहीं लगाया चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी कंगना की तारीफ
एक्ट्रेस कंगना रणौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें योगी आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि दुनिया का फिल्म सिटी बनेगा सबसे अच्छा फिल्म सिटी बनेगा। तभी एक बात के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ''कंगना जी की फिल्म तो जरूर देखूंगा मैं''। कंगना ने इस वीडियो क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर करते हुए लिखा था महाराज जी।

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना के पास कई फिल्में हैं। जिनमें 'धाकड़', 'तेजस' शामिल है। फिलहाल, कंगना रणौत अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें