हर साल 26 अगस्त को श्रद्धा कपूर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को फोन करके उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आरोही की भूमिका के लिए उनका चयन किया।
अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने करियर के शुरुआत में 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' जैसी फिल्में की, लेकिन उन्हें सफलता फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। श्रद्धा कपूर खुद इस बात को मानती हैं कि इस फिल्म ने उनके करियर की दशा और दिशा बदल दी। हर साल 26 अगस्त को श्रद्धा कपूर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को फोन करके उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आरोही की भूमिका के लिए उनका चयन किया। 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके साथ काम करने वाले कलाकार, निर्माता और निर्देशक क्या कहते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
श्रद्धा कपूर और मोहित सूरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर साल मुझे फोन करती हैं : मोहित सूरी
निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर ने आरोही की भूमिका निभाई और इस भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया। यह फिल्म 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई थी। मोहित सूरी कहते हैं, 'श्रद्धा हर साल फिल्म की एनिवर्सरी पर मुझे फोन करके धन्यवाद देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'आशिकी 2' वो फिल्म है जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। हालांकि उनको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन वह हर 26 अप्रैल को ऐसा करती हैं और इससे पता चलता है कि वह किस तरह की इंसान है।'
विज्ञापन
3 of 11
श्रद्धा कपूर और विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूरी आंखें भावनाएं जताती हैं :विशाल भारद्वाज
निर्माता - निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में श्रद्धा कपूर ने एक कश्मीरी लड़की अर्शिया का किरदार निभाया था। विशाल भारद्वाज ने जब इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का चयन लिया कि तो एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि फिल्म में कश्मीरी लड़की अर्शिया की भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर का चयन क्यों किया? विशाल भारद्वाज ने कहा था, 'इस किरदार के लिए श्रद्धा के पास परफेक्ट कश्मीरी आंखें हैं जिससे वह बहुत अभिव्यंजक और सुंदर लगती हैं। उनकी भूरी आंखें बहुत सारी भावनाएं व्यक्त करती हैं।
4 of 11
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरे लिए मेरी श्रद्धा है: वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक साथ 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में एक रिएलिटी शो के दौरान वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के लिए अपने जज्बात जगजाहिर किए। वरुण धवन ने कहा, 'बहुत साल पहले ऐसा एक वक्त था जहां मुझे भी श्रद्धा पर क्रश था। यह बहुत लोगों के लिए आरोही है बहुतों के लिए इनायत है, लेकिन मेरे लिए मेरी श्रद्धा है।'
विज्ञापन
5 of 11
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोग सोचते नहीं हैं :फरहान अख्तर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को जब फरहान अख्तर की 'रॉक ऑन 2' के लिए चुना गया तो दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही। इन खबरों का श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर ने खंडन करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने कहा, 'मेरी जिंदगी वैसे ही चल रही है जैसे चल रही थी। लेकिन आप ऐसी चीजों को सहजता से लेते हैं और खुद से ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह नहीं सोचते हैं कि ऐसी बातों से एक लड़की की जिंदगी पर क्या असर पड़ सकता है।'
विज्ञापन
6 of 11
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब सिर्फ हैलो, हाय थी: अर्जुन कपूर
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में अभिनेता अर्जुन कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने श्रद्धा कपूर से जुड़ी बचपन की कुछ यादें साझा की। अर्जुन कपूर ने कहा, 'बचपन में जब किसी बर्थडे पार्टी में मैं और श्रद्धा मिलते थे तो सिर्फ हैलो-हाय तक बात होती थी। श्रद्धा का भाई सिद्धांत मेरा अच्छा दोस्त है, क्योंकि वो मेरा हमउम्र है। उस समय यही माना जाता था कि दोस्ती हमउम्र से होनी चाहिए। उस समय मन में यही ख्याल आता था कि अगर मैं श्रद्धा से ज्यादा बात करूंगा तो सब क्या सोचेंगे।'
विज्ञापन
7 of 11
श्रद्धा कपूर और अपूर्व लाखिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा ने काफी मेहनत की : अपूर्व लाखिया
निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'हसीना पारकर' में श्रद्धा कपूर ने दाऊद इब्राहिम की बहन की भूमिका निभाई थी। अपूर्व लखिया कहते हैं, 'जब मैंने फिल्म के लिए श्रद्धा से संपर्क किया तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। लेकिन बिना किसी झिझक के श्रद्धा कपूर ने फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कभी सवाल नहीं किया कि फिल्म में चार बच्चों की मां की भूमिका क्यों निभा रही हूं?' चार बच्चों की मां दिखने और लगने के लिए श्रद्धा ने काफी मेहनत की। एक सीन में बच्चों को चुप कराती श्रद्धा बिलकुल वास्तविक मां, एक समझदार और उम्रदराज महिला की तरह लग रही थीं।'
8 of 11
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेहनती और समर्पित अभिनेत्री: राजकुमार राव
फिल्म 'स्त्री' के बाद जल्द ही राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। राजकुमार राव ने कहा, 'श्रद्धा बहुत मेहनती और समर्पित अभिनेत्री हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहता है। फिल्म 'स्त्री' के बाद 'स्त्री 2' में उनके साथ काम करने का एक अलग ही अनुभव रहा है।'
9 of 11
श्रद्धा कपूर और प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्शन सीन देखकर प्रभावित था : प्रभास
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म 'साहो' में स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीज के समय प्रभास ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का होना अनुभव एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था। प्रभास ने कहा, 'श्रद्धा एक खूबसूरत लड़की है, बिल्कुल 'आशिकी 2' की आरोही जैसी। लेकिन इस फिल्म में जिस तरह से उन्होंने एक्शन सीन किए, उसे देखकर मैं काफी प्रभावित था। फिल्म के सेट पर हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई और हमें निश्चित रूप आगे साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।'
10 of 11
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हमेशा से आकर्षित रहा हूं :टाइगर श्रॉफ
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म 'बागी 3' में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। दिशा पाटनी के साथ ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में श्रद्धा कपूर के बारे में बात की थी। टाइगर श्रॉफ ने कहा था, 'मैं ऐसा मानता हूं कि मैं सिंगल हूं और फिलहाल मैं किसी को डेट करने के लिए देख रहा हूं। मैं हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ आकर्षित रहा हूं। मुझे लगता है कि वह महान हैं।'
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा कपूर बहुत चूजी हैं : रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में खूब पसंद की गई। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे श्रद्धा के साथ काम करने में बहुत मजा आया, लेकिन श्रद्धा बहुत चूजी हैं। हम दोनों एक साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, लेकिन अभी किसी ऐसी फिल्म का प्रस्ताव नहीं आया जिसमें हम दोनों काम कर सके।'