उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से मिलकर फिल्म जगत को उत्तराखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और सब्सिडी की बात की। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के सुझाव भी मांगे। लेकिन, इस अवसर पर उत्तराखंड के तमाम दिग्गज फिल्मकारों और कलाकारों की गैरमौजूदगी पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में आए अभिनेता जितेंद्र ने तो इस कार्यक्रम में खुद को मिले आमंत्रण पर ही आश्चर्य जता दिया। उनका कहना था कि इस बारे में वह क्या सुझाव दे सकते हैं, वह तो अब इंडस्ट्री में सक्रिय भी नहीं हैं।