ऋषिकेश पांडे
- फोटो : Instagram
एक्टर ने आगे कहा कि, 'हम दोनों के मन में एक-दूसरे को लेकर किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। मैंने और त्रिशा ने मैच्योरिटी के साथ इसे हैंडल किया। मैं उसका और मेरे सास-ससुर का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे अलग होने के फैसले के बावजूद हमें सपोर्ट किया।' तलाक के बाद बेटे दक्ष की कस्टडी ऋषिकेश पांडे को मिल गई है। उन्होंने बताया कि बेटे के कारण भी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप रहे। उन्होंने कहा, 'अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अब तक चुप रहने का एक कारण मेरा बेटा भी था। मैं नहीं चाहता था कि इतनी छोटी सी उम्र में मेरे अलग होने की खबरें पढ़े। अब वह 12 साल का हो चुका है और इतना समझदार भी कि समझ जाए कि हम कैसे वक्त से गुजरे। हालांकि सबकुछ बैलेंस करना और एक शादीशुदा आदमी की तरह नाटक करना बहुत बड़ा चैलेंज था, पर किसी तरह मैं यह करने में कामयाब रहा।'