फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्मों का 'मेगास्टार' है ये अभिनेता, एक के बाद एक दी थीं 14 हिट फिल्में

Wed, 21 Aug 2019 03:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी (फाइल फोटो)
बॉलीवुड का बाजार बड़ा है लेकिन दूसरी भाषाओं की फिल्मों की बात करें तो दक्षिण भारतीय फिल्मों ने अपना एक अलग दर्शक वर्ग बना लिया है। दक्षिण भाषी फिल्मों को उत्तर भारत में मशहूर करने का बड़ा श्रेय अभिनेता चिरंजीवी को जाता है। चिरंजीवी मुख्यत: तेलुगू एक्टर हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्में भी की हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनकी पहचान मेगास्टार की है। 22 अगस्त 1955  को जन्मे चिरंजीवी के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी
चिरंजीवी ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में अपना लोहा मनवाया है। मेगास्टार के नाम से मशहूर चिरंजीवी को दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड मिल चुका है। यही नहीं, वो बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं और पहली ही फिल्म 'प्रतिबंध' के लिए सराहे गए जा चुके हैं। चिरंजीवी के बेटे रामचरन तेजा भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Chiranjeevi
चिरंजीवी का असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। चिरंजीवी ने 'पुनाधिरल्लू (1979) फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की। 80 और 90 के दशक में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी का सिक्का चलता था। महज वर्ष 1979 में चिरंजीवी की 8 फिल्में रिलीज हुईं तो अगले ही साल 1980 में 14 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इन सभी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया।

4 of 5
Chiranjeevi
हिंदी भाषी क्षेत्रों में चिरंजीवी ने ‘इंद्रा-द टाइगर’ फिल्म के जरिए अपनी अलग ही पहचान बनाई। बनारस के बैकग्राउंड को लेकर बनी ये फिल्म बेहद सफल रही। ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। चिरंजीवी ने मुन्नाभाई एमबीबीएस की रीमेक शंकर दादा जिंदाबाद (2007) भी की है जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media
चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, विजय सेतुपति और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में चिरंजीवी आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी उययलवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन की भूमिका उनके गुरु और आध्यात्मिक नेता गोसाई वेंकन्ना की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें