फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए सीएम योगी आदित्यनाथ, इलाज के लिए दिए इतने लाख रुपये

Mon, 03 Aug 2020 10:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम श्याम, योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी अभिनेता अनुपम श्याम इन दिनों किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनके भाई अनुराग श्याम ने सोशल मीडिया के जरिए अनुपम श्याम के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। इसके बाद बॉलीवुड के कलाकार सहित कई राजनेता उनकी मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अनुपम श्याम की आर्थिक मदद की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनोज जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनेता अनुपम श्याम को आर्थिक मदद देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। मनोज जोशी ने ट्विटर पर अनुपम श्याम और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे आर्थिक मदद पत्र की तस्वीर साझा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मनोज जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अनुपम श्याम जी के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मैं हृदय की गहराईयों से आदरणीय योगी जी का आभार व्यक्त करता हूं'। सोशल मीडिया पर मनोज जोशी का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा अभिनेता सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने भी अनुपम श्याम की मदद की थी। 
 

4 of 5
सोनू सूद, अनुपम श्याम और मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया भी अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए। उनके इलाज के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में अनुपम का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड और टीवी कलाकार अनुपम श्याम को किडनी की परेशानी है। करीब सालभर से उन्हें किडनी की समस्या है। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। जानकारी होने के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

पढ़ें: शाहरुख खान की पहली कमाई थी कुल 50 रुपये, किंग खान के बारे में जानें ये खास बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें