फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhipkali Release on Hold: रिलीज के पहले ही दिन 'छिपकली' के शोज कैंसिल, रिलीज में आई ये अड़चन

Fri, 14 Apr 2023 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म 'छिपकली' की शुक्रवार को रिलीज कानूनी झमेले में फंस गई है। फिल्म के सुबह के शो कैंसिल हो चुके हैं। पता चला है कि ये फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। लेखक अफजल शेख रिजवी ने फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है और कहा है कि फिल्म 'छिपकली' की कहानी उनकी कहानी 'ब्लैक्स' पर आधारित है, और इसी कहानी पर वह एक उपन्यास भी प्रकाशित कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'छिपकली' के लेखक, निर्देशक कौशिक ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में माना कि फिल्म की रिलीज रुक गई है। हालांकि उनका कहना है कि इस बारे में उनकी बातचीत लेखक अफजल शेख रिजवी से चल रही है और इस फिल्म को लेकर जो भी विवाद है, उसे निपटा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अफजल शेख रिजवी उनका शुक्रवार की सुबह फोन भी नहीं उठाया। उधर, अफजल का कहना है कि कौशिक कर का फोन आया था, लेकिन उस समय नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से बात नहीं हो पाई।

Shakuntalam Review: शंकुतों की पाली कन्या के संघर्ष की मार्मिक कहानी, भरत बनकर अल्लू अरहा ने जीत लिए दिल

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेखक अफजल शेख रिजवी का कहना है कि फिल्म 'छिपकली' उनकी लिखी कहानी  'ब्लैक्स' पर आधारित है, यह कहानी उनके उपन्यास ‘फलक तलक द गॉड इज  डेड' में भी शामिल है। उनकी बस इतनी सी मांग है कि फिल्म की क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाए और इस कहानी के बदले उनको एक उचित मेहनताना दिया जाए। वहीं, फिल्म के निर्माता मीमो ने इस पूरे विवाद से अनभिज्ञता जाहिर की।
 

Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'बिहू' को बता दिया बिहार का त्योहार, ट्रोल किए जाने पर मांगी माफी


 

4 of 5
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौशिक कर का दावा है कि 'छिपकली' की कहानी एक बांग्ला कहानी पर आधारित है जिसके अधिकार उनके पास है। हालांकि वह इस कहानी का नाम या इसके प्रकाशन का ब्यौरा नहीं दे पाए। इस बारे में फिल्म 'छिपकली' के वितरक संदीप विश्वकर्मा का कहना है कि 'छिपकली' शुक्रवार की सुबह रिलीज होने वाली थी, लेकिन गुरुवार रात उनके पास आ एक मेल के बाद फिल्म के सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए। फिल्म को लेकर जो भी विवाद है, वह अगर समय रहते निपट गया तो फिल्म शाम तक रिलीज हो जाएगी।
 

Bollywood: एक साथ नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, तस्वीरें देख नेटिजंस ने लगा दी तारीफों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर जो भी विवाद है, वह अगर समय रहते निपट गया तो फिल्म शाम तक रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें