फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'बिहू' को बता दिया बिहार का त्योहार, ट्रोल किए जाने पर मांगी माफी

Fri, 14 Apr 2023 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर करने को लेकर हेमा मालिनी खूब चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की तारीफों के खूब पुल बांधे। मगर, आज अचानक हर कोई उन्हीं हेमा मालिनी को ट्रोल करता नजर आ रहा है। आखिर ऐसा क्या हो गया? ...तो बता दें कि इसके पीछे वजह है हेमा मालिनी का एक ट्वीट, जिसमें उन्होंने बिहू को बिहार का त्योहार बता दिया। यूजर्स ने जब उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो एक्ट्रेस ने बाकायदा माफी मांगी है। 
Mc Stan: सानिया मिर्जा ने एमसी स्टेन को गिफ्ट किए लाखों के जूते, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि बिहू असम में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। असम में ‘बोहाग बिहू’ नव वर्ष के आगमन का प्रतीक है। फसल पककर तैयार होने के जश्न से जुड़ा यह त्योहार असम में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन, हेमा मालिनी ने बधाई देने के लिए किए ट्वीट में इसे गलती से इसे बिहार का त्योहार बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद हेमामालिनी ने एक और ट्वीट किया और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी।
Celine Dion: 'लव अगेन' से सेलीन डायोन ने किया कमबैक, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमा मालिनी ने पहले ट्वीट कर लिखा था, 'यह फसल कटाई का मौसम है। पुथांडु (नया साल), बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोइला बोइशाख या नबा बरशा (बंगाल) आज मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी के लिए त्योहार का महीना शानदार हो।'

 

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : social media
इस ट्वीट के बाद जब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा तो हेमा मालिनी को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने एक और ट्वीट कर इस मसले पर माफी मांग है। हेमा मालिनी ने लिखा है, 'मैंने गलती से बिहू को बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार बता दिया है। मुझे खेद है! इसे असम का त्योहार बिहू पढ़ा जाना चाहिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में हेमा मालिनी को मुंबई मेट्रो में यात्रा करते हुए देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। एक्ट्रेस ने मेट्रो में यात्रा करने का अपना अनुभव शानदार बताया। साथ ही उन्होंने अन्य सितारों को भी मेट्रो में चलने की सलाह दी है।
Bollywood: एक साथ नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, तस्वीरें देख नेटिजंस ने लगा दी तारीफों की झड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें