चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक कलात्मक फिल्म के तौर पर बनी ‘चंदू चैंपियन’ की गिनती कार्तिक की बतौर अभिनेता एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर हमेशा होती रहेगी लेकिन इस फिल्म की गिनती कार्तिक की सफल फिल्मों में हो सकेगी, इस पर संदेह है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ये इसकी लागत करीब 140 करोड़ रुपये के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की ये ओपनिंग तब है जब रिलीज के पहले दिन इस फिल्म के टिकट 150 रुपये में उपलब्ध रहे। फिल्म की बेहतर ओपनिंग न लगने के पीछे फिल्म की खराब मार्केटिंग को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। शुरुआती दिनों में ठीक ठाक हाइप बनाने मे सफल रही इस फिल्म की ट्रोलिंग कार्तिक की फोटोशॉप्ड फोटोज के वायरल होने के बाद शुरू हुई और इसी के बाद तमाम लोगों ने ये फिल्म देखने का मन बदल लिया।