फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, तापसी पन्नू ने फोटो शेयर कर जताया दुख

Fri, 30 Apr 2021 05:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, चंद्रो तोमर - फोटो : Twitter- @@taapsee

कोरोना के इस दौर में कई लोगों ने अपना परिवार खोया है तो किसी परिवार ने अपने खास सदस्य खो दिए हैं। और इन खबरों का सिलसिला लगातार जारी है। आमलोगों से लेकर बॉलीवुड तक कुछ यही हाल बना हुआ है। अब ‘सांड की आंख’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक दुखद जानकारी देते हुए बताया है कि शूटर दादी के नाम से विख्यात चंद्रो तोमर नहीं रहीं।

विज्ञापन

2 of 5
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शूटर दादी जिन्होंने बागपत जिले का नाम दुनिया भर में रोशन किया वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि चंद्रो तोमर का निधन कोरोना के कारण हुआ है। कुछ दिन पहले वे खतरनाक वायरस कोविड 19 की चपेट में आ गई थीं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
शूटर दादी चंद्रो तोमर के साथ तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

इसको लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा ‘प्रेरणा के लिए आप हमेशा रहेंगी। आप उन सभी लड़कियों के लिए हमेशा जिंदा रहेंगी जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी। मेरी सबसे प्यारी रॉकस्टार। ईश्वर आत्मा को शांति दे।’

4 of 5
तापसी- भूमि और चंद्रो-प्रकाशी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ ही तापसी पन्नू ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें शूटर दादी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक देसी खाट पर बैठी हुई हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग के दौरान अभिनेत्री तापसी शूटर दादी से काफी लगाव रखती थीं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म ‘सांड की आंख’ शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित थी। यह तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें