फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इन फिल्मों में दिखाया गया चंद्रशेखर आजाद का सफर, आमिर से लेकर सनी देओल तक बन चुके हैं 'क्रांतिकारी'

Thu, 27 Feb 2020 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा में स्वतंत्रता सेनानियों पर ढ़ेर सारी फिल्में बनी है। यहां के दर्शक देशभक्ति फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी रोमांटिक और एक्शन वाली छवि को छोड़ एक क्रांतिकारी का किरदार निभाया और हिट भी हुए। आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) की पुण्यतिथि है। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। ऐसे में बात करेंगे उन अभिनेताओं की जिन्होंने इस साहसिक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया।

2 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : Twitter

आमिर खान

2006 में आई फिल्म ''रंग दे बसंती'' साहसिक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में आमिर खान दिखाई दिए थे। आमिर के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था। 

3 of 5
शहीद - फोटो : ट्विटर

मनमोहन

1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया था। फिल्म के गाने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखे थे। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।

4 of 5
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Twitter

अखिलेंद्र मिश्रा

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में चंद्रशेखर आजाद का किरदार एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था। फिल्म में भारत की आजादी को लेकर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के योगदान के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : ट्विटर

सनी देओल

साल 2002 में '23 मार्च 1931 शहीद' नाम से एक फिल्म बनी इसमें भगत सिंह की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका सनी देओल ने निभाई थी। इस किरदार को सबसे ज्यादा तारीफें मिली थीं। फिल्म का निर्देश गुड्डू धनोआ ने किया था। सनी देओल की एक्टिंग से बॉलीवुड में एक बार फिर कमाल हो गया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। साल 2002 देशभक्ति की फिल्मों से भरा था। 
Next
AU ऐप में पढ़ें