फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर से 'भारत' का फर्स्ट लुक आया सामने, 'भाईजान' और 'मुन्नी' को ऐसे देखा नहीं होगा

Thu, 15 Nov 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
'भारत' का फर्स्ट लुक
वाघा बॉर्डर से सलमान खान की मूवी 'भारत' का फर्स्ट लुक सामने आया है। दर्शकों ने 'भाईजान' और 'मुन्नी' को ऐसे पहले कभी नहीं देखा होगा, तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
'भारत' का फर्स्ट लुक
भारत मूवी के सेट से आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह दोनों वाघा बॉर्डर पर खड़े हैं। सलमान खान सूट पहने हुए हैं, वहीं उनके साथ खड़ी महिला ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। शॉल भी ले रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
'भारत' का फर्स्ट लुक
तस्वीर के मुताबिक, वे दोनों पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। फोटो को देखकर लग रहा है कि सलमान के साथ जो महिला है, वो कटरीना कैफ हैं। क्योंकि वे इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। हालांकि दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन सलमान को पहचान ही लेते हैं लोग।

4 of 5
bharat
बता दें कि भारत मूवी में देश का 60 साल का इतिहास दिखाया जाएगा। इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ के साथ तब्बू और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। शूटिंग के लिए लुधियाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर गांव बल्लोवाल में अटारी-वाघा बॉर्डर का सेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
इस सेट को हूबहू अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर तैयार किया गया है। इस स्थान पर अगले आठ दिनों तक बॉलीवुड स्टार सलमान खान व कैटरीना कैफ शूटिंग करेंगे। फिल्म भारत के इस सेट को इतनी संजीदगी से तैयार किया गया है कि आसपास के लोग पहले तो इसे देख सकते में आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें