स्वभाव से शर्मीली, चुलबुली श्रीदेवी इतनी खूबसूरत थी कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल हुए रहते थे। उनके प्रति दीवानगी का ये किस्सा जानकर हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sridevi
श्रीदेवी का स्टारडम इतना बड़ा था कि दुनिया में एक जगह पर उनके नाम की गुड़िया लगी है। देश और विदेश में कई जगहों पर उनके नाम से रेस्टोरेंट खोले गए हैं। व्यंजनों का नाम तक उनके नाम पर रखा गया है और यह उनके स्टारडम को दर्शाता है।
विज्ञापन
3 of 5
Sridevi and arjun kapoor
चेन्नई में रहने वाले श्रीदेवी के एक फैन ने उनके नाम पर रेस्टोरेंट खोल रखा है। इस रेस्टोरेंट में मेन्यू से लेकर सभी डिशेज के नाम भी श्रीदेवी के नाम पर है। यहां पर बनने वाले 100 से भी ज्यादा व्यंजन श्रीदेवी के नाम और उनकी फिल्मों से प्रभावित है। इसके मेन गेट पर श्रीदेवी के नाम का बड़ा सा पोस्टर भी लगा है।
4 of 5
sridevi unseen pictures
सिंगापुर के एक रेस्टोरेंट में तो श्रीदेवी के नाम से एक गुड़िया लगाई गई है, जो बेहद प्यार है। पिछले साल ही इसे रेस्टोरेंट में लगाया गया था। इस सम्मान के लिए रेस्टोरेंट के मालिक का श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों ने आभार व्यक्त किया था।
श्रीदेवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि फिल्म उद्योग में इतने साल तक रहने के बाद भी अगर लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते है और प्रशंसात्मक तरीके से मेरे नाम का बखूबी उपयोग करते हैं, तो मैं यही कह सकती हूं कि मैं बहुत धन्य हूं। 50 वर्ष के मेरे अभिनय के बाद भी मुझे याद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।